Connect with us

जुलाई माह में होंगे 09 निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर

उत्तराखंड

जुलाई माह में होंगे 09 निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर

रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून के माध्यम से जनपद रुद्रप्रयाग में माह जुलाई में 09 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि 02 जुलाई को श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम गुप्तकाशी में 04 जुलाई को जखोली ब्लाक के अंतर्गत पौंठी में, 05 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में, 11 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में, 13 जुलाई को विवेकानंद विजन सेंटर भाणाधार, रूद्रप्रयाग में, 15 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसुकेदार में, 16 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तयमुनि में, 22 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परकंडी में, 29 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चन्द्रनगर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने जनमानस से इन निःशुल्क शिविरों का लाभ प्राप्त करने की अपील करते हुए बताया कि उक्त शिविरों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की आशा फेसिलिटेटर व आशा कार्यकत्री से संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top