Connect with us

पौड़ी में गहरी खाई में वाहन गिरने से 6 लोग घायल, दो मासूम बच्चों की हालत गंभीर…

उत्तराखंड

पौड़ी में गहरी खाई में वाहन गिरने से 6 लोग घायल, दो मासूम बच्चों की हालत गंभीर…

पौड़ीः  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। रविवार का दिन हादसों का काला दिन साबित हो रहा है। जहां आज सुबह टिहरी में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब बड़े हादसे की खबर पौड़ी के बुआखाल-रामनगर-काशीपुर हाईवे से आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत 6 लोग घायल हो गए। जिसमें से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी-बुआखाल-रामनगर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को अदानीखाल से नैनीडांडा जा रही एक कार कल्याणीगैरी के पास खाई में गिर गई। हादसे में छः लोग  घायल हो गए है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई । घायलों की पहचान वाहन चालक अनुपम और नैनीडांडा निवासी हेमंती (उम्र 30 वर्ष), अनामिका (उम्र 5 वर्ष), अनमोल, विहान (उम्र 7 वर्ष) और अनन्या (उम्र 11) के रूप में हुई है। जिसमें काशीपुर निवासी वाहन चालक अनुपम सिंह के दो बच्चे विहान और अनन्या  गंभीर रूप से घायल हो गए।

 घायल बच्चों को सीएचसी नैनीडांडा में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि, बाकी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।बताया जा रहा है कि  कि दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि, अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top