Connect with us

देवदूत बने सैलानी, गंगा में डूब रहें युवक को जान जोखिम में डाल मौत के मुंह से बचाया…

उत्तराखंड

देवदूत बने सैलानी, गंगा में डूब रहें युवक को जान जोखिम में डाल मौत के मुंह से बचाया…

टिहरीः  नरेंद्रनगर के तपोवन स्थित नीम बीच के पास एक शख्स गंगा में नहाते वक्त बह गया इसी बीच गंगा से गुजर रही राफ्ट में बैठे सैलानी डूब रहे युवक के लिए देवदूत बन गए, उनकी नजर बहते युवक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल राफ्ट का रुख उसकी ओर कर दिया और युवक को बचा लिया गया।

सकुशल बचने के बाद राफ्ट सवारों ने युवक को गंगा के किनारे तक पहुंचाया,जान बचने के बाद युवक गंगा किनारे लेट गया इस पूरे घटनाक्रम का गंगा किनारे ही एक होटल से नितिन कुमार ने इसका वीडियो बना लिया बताया कि नीम बीच में वह एक होटल में किसी काम से गया था ।

इस दौरान गंगा में डूब रहे एक युवक पर उसकी नजर पड़ गई गनीमत रही की राफ्ट सवारों ने युवक की जान कड़ी मशक्कत के बाद बचा ली, युवक की पहचान को लेकर तपोवन पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी से संपर्क किया गया। तो उन्होंने घटना के संज्ञान में ना होने की बात कही।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top