Connect with us

अजब: काले रंग का घोड़ा खरीदा, घर पर नहलाया तो रंग उतर गया,पढिये मामला,,

उत्तराखंड

अजब: काले रंग का घोड़ा खरीदा, घर पर नहलाया तो रंग उतर गया,पढिये मामला,,

चंडीगढ़। काला घोड़ा रंग बदलने लगा। जी हाँ यह सच है. पंजाब के संगरूर में ऐसा हुआ है. पंजाब में एक व्यक्ति से व्यापारियों ने 22.65 लाख रुपये ठग लिए. व्यापारियों ने जिसे बेशकीमती काला घोड़ा बताकर बेचा, वह बाद में साधारण घोड़ा निकला, जिसे रंगकर काला बना दिया गया था.

संगरूर जिले के सुनाम कस्बे के कपड़ा व्यापारी रमेश कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उन्हें मारवाड़ी नस्ल का काला घोड़ा बेचने के बहाने घोड़ा व्यापारियों – जतिंदर पाल सिंह सेखों, लखविंदर सिंह और लछरा खान ने कथित तौर पर ठग लिया है. रमेश कुमार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.

रमेश का कहना है जब उन्होंने घोड़े को नहलाया, तो रंग धुल गया और घोड़े का असली भूरा रंग सामने आ गया. कुमार ने स्टड फार्म शुरू करने के लिए काले घोड़े में ज्यादा पैसा लगाया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नकली नस्ल के घोड़े बेचकर अन्य 8 लोगों को भी ठगा था. सम्बंधित मामले की पुलिस जांच कर रही है.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top