Connect with us

Big breaking: जालसाज हैकर्स ने मेयर ऋषिकेश की FB कर दी हैक, साइबर पुलिस जुटी जांच…

उत्तराखंड

Big breaking: जालसाज हैकर्स ने मेयर ऋषिकेश की FB कर दी हैक, साइबर पुलिस जुटी जांच…

देहरादून: ऋषिकेश नगर निगम महापौर का वेरीफाइड फेसबुक पेज किसी अज्ञात के द्वारा हैक किए जाने के संबंध में एक तहरीर ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी को दी गई है। आज ऋषिकेश कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को एक तहरीर दी गई ।

जिसमें ऋषिकेश नगर निगम महापौर के जनसंपर्क अधिकारी अजय बिष्ट ने बताया है कि ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनीता ममगाई का वेरीफाइड फेसबुक पेज किसी अज्ञात के द्वारा हैक कर लिया गया है। जिसको उन्होंने अपने आईटी सेल को उक्त समस्या के बारे में बताया था, जिससे पता चला है कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है और अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फेसबुक पर से गेम व अन्य पोस्ट अपलोड की जा रही है और वर्ष 2022 की भी सारी पोस्ट जारी साइड पर से हटा दी गई है।

उन्होन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि यदि महापौर के वेरीफाइड फेसबुक पेज के ठीक होने तक कोई भी भ्रामक और गलत पोस्ट अपलोड की जाती है तो इस पोस्ट की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। थाना प्रभारी को दी गई तहरी में फेसबुक के वेरीफाइड पेज से छेड़छाड़ करने वाले  अज्ञात के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top