Connect with us

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्षद ने किया ऐसा काम, यूकेडी ने की निष्कासित करने की मांग

उत्तराखंड

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्षद ने किया ऐसा काम, यूकेडी ने की निष्कासित करने की मांग

देहरादूनः उत्तराखंड क्रांति दल ने शहीद राजेश रावत के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेस पार्षद मीना बिष्ट को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि शहीदों को पत्थर बाज और गुंडा कहना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर गोली चलाने वालों को अपनी पार्टी में ससम्मान पद पर भी बिठाती है। वहीं दूसरी ओर शहीदों पर टिप्पणी करने वाले नेताओं को संरक्षण देती है। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्षद के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो शहीदों के अपमान के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल कड़ा रुख अख्तियार करेगा। यूकेडी ने मांग की है कि अभद्र टिप्पणी पर मात्र निलंबित करने का दिखावा पर्याप्त नहीं है। ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल बाहर किया जाना चाहिए अन्यथा जनता कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी।

यूकेडी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने बताया कि इस तरह का मर्यादित व्यवहार कतई भी कांग्रेस नेताओं की गरिमा के अनुकूल नहीं है। इसलिए ऐसे नेताओं को तत्काल पार्टी से निष्कासित कर दिया जाना चाहिए। प्रेस वार्ता में पूर्व पार्टी अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल, नरेश बौंठियाल आदि शामिल थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top