Connect with us

गर्व के पलः DM डॉ आशीष चौहान इस अवार्ड से हुए सम्मानित, दिया ये संदेश…

उत्तराखंड

गर्व के पलः DM डॉ आशीष चौहान इस अवार्ड से हुए सम्मानित, दिया ये संदेश…

मुंबई: पिछले 14 वर्षों से मुंबई में न्यूज़ मेकर अचीवर्स अवार्ड लगातार एक अलग स्तर के लोगों को सम्मानित करता रहा है। देश की शायद ही ऐसी कोई हस्ती हो जो न्यूज़ मेकर अचीवर अवार्ड के बारे में न जानती हो। यह वह मंच है जहां बाला साहब बाल ठाकरे ने अपने जीवन में पहली बार अवार्ड लिया था। देश की बड़ी हस्तियों से लेकर देश के कई हीरो तक इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। इस बार के कार्यक्रम में बेस्ट आईएएस ऑफिसर का अवार्ड उत्तराखंड पिथौरागढ़ के डॉक्टर आशीष चौहान के नाम रहा आशीष पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में अपने सेवाएं दे रहे हैं। पिथौरागढ़ के डीएम डॉ. आशीष चौहान को सामाजिक जागरूकता एवं बेहतरीन कार्यों के लिए बेस्ट आईएएस अफसर का अवार्ड के लिए चुना गया। मुंबई में आफ्टरनून वॉइस की तरफ से उन्हें न्यूजमेकर्स एचिवर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से सीमांत में खुशी की लहर है।

मुंबई की प्रतिष्ठित समाचार पत्र आफ्टरनून वॉइस की तरफ से हर साल देशभर में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इस साल भी 2022 के देशभर में सामाजिक जागरूकता व प्रशासनिक सेवा में बेहतरीन कार्य वालों का सर्वे हुआ। भारत-चीन-नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़ जनपद में तैनात डीएम डॉ. आशीष चौहान के कार्यों को देखते हुए उन्हें बेस्ट आईएएस अधिकारी के लिए चुना गया। डॉ. चौहान ने पिथौरागढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार, आपदा, पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य किया । डॉ. आशीष चौहान 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। नैनीताल, चमोली में संयुक्त मजिस्ट्रेट, उत्तरकाशी के डीएम, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक, सीडीओ पिथौरागढ़ व डीएम पिथौरागढ़ रहते हुए उन्होंने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। सम्मान मिलने पर डॉ आशीष चौहान ने न्यूज़ मेकर्स अचीवर अवार्ड मैनेजिंग डायरेक्टर वैदेही व न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉक्टर विपिन गौड़ का धन्यवाद किया और बोले की सम्मान मिलना हमें प्रोत्साहित करता है की हम और ऊर्जा के साथ काम करते है और मुझे खुशी है देश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया सभी को बधाई।

न्यूज़ मेकर अचीवर अवार्ड 2022 में इन लोगो को किया गया सम्मानित

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- वेद प्रताप वैदिक , Dr प्रभा अत्रे , नादिरा बब्बर , बेस्ट IAS – आशीष चौहान , बेस्ट IPS – हेमंत नागराले , बेस्ट मेयर – किशोरी पेडनेकर , बेस्ट जर्नलिस्ट – संतोष मिश्रा , बेस्ट एंकर जेड पौलोमी शाह , बेस्ट academician – अजय कुमार रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top