Connect with us

बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, कई घायल…

उत्तराखंड

बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, कई घायल…

टिहरीः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में 28 लोग सवार थे जो बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एनएच 58 पर देवप्रयाग के पास बछेलीखाल में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा आज सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि बस सड़क पर पलटते हुए खाई में जाने से बाल बाल बची। बस में महाराष्ट्र के यात्री दल के 28 लोग सवार थे। सभी की उम्र औसतन 50 साल के लोग सवार थे। जिसमें 6 लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि, बाकी लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई है। जिन्हें पुलिस ने 108 के जरिए सीएचसी अस्पताल बागी में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है।

गौरतलब है कि बीती रोज भी कौडियाला में आंध्र प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल हो गया था।  हादसा एनएच-58 कौडियाला के समीप हुआ था। बताया जा रहा है कि एक बस ब्रेक फेल होने के कारण बस साइड पहाड़ी पर टकरा गई। इस हादसे में 5 यात्री चोटिल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया है। ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस को पहाड़ से टकरा दिया था। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top