Connect with us

मुस्लिम परिवार ने कराई हिंदू बेटी की धूमधाम से हिन्दू रीतिरिवाज से शादी, पेश की मिसाल…

उत्तराखंड

मुस्लिम परिवार ने कराई हिंदू बेटी की धूमधाम से हिन्दू रीतिरिवाज से शादी, पेश की मिसाल…

श्रीनगर: जहां देशभर में सांप्रदायिक हिंसा लोगों के बीच नफरत की खबरे सामने आ रही है। तो वहीं श्रीनगर गढ़वाल से एक सौहार्दपूर्ण इंसानियत की मिसाल पेश करती खबर आई है। यहां एक मुस्लिम परिवार ने निर्धन हिन्दू बेटी को बचपन से पाल-पोस कर पूरे हिन्दू रीतिरिवाज से उसका विवाह किया है। ये शादी चर्चा का विषय बन गई है। इस शादी में पूरे क्षेत्र ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान बेटी की विदाई पर हर आंख नज़र आई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीनगर के टम्टा मोहल्ले में प्यारे लाल की बेटी सुनीता की शादी वरिष्ठ कांग्रेसी रहे मुहम्मद सिद्दीकी की पुत्री हिना और उनके परिवार वालों ने धूमधाम से कराई। शादी में सिर्फ हिना के परिवार वालों ने ही नहीं क्षेत्रवासियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शादी में जाति-धर्म के भेद से हटकर इंसानियत को जीवन में सबसे महत्वपूर्ण मान सबने मेंहदी, हल्दीहाथ, बान, सात फेरे सहित हिन्दू विवाह की सभी रस्में भी पूरी धूमधाम के साथ पूरी कीं। सब रस्मे हिना के घर में पूरी हुई तो फेरे काली मंदिर में कराए गए। जब सुनीता की विदाई हुई तो यहां माहौल देखकर उपस्थित हर एक की आंखे नम हो गई। इतना ही नहीं उन्होंने सुनीता को बेटी की तरह विदा भी किया।

बताया जा रहा है कि सुनीता की मां का निधन कई साल पहले हो गया था। उसके पिता प्यारेलाल के साथ ही उनके पुत्र-पुत्री की देखभाल का जिम्मा भी हिना और सलीम ने एक माता-पिता की तरह लिया है। हिना की सास जरीना खातून बचपन में स्वयं सुनीता को स्कूल ले जाती थीं। अब देहरादून स्थित ससुराल में विदा करने के बाद हिना और उसके पति सलीम खान को अपनी बेटी सुनीता और दामाद सोनू का इतंजार है। सुनीता के पिता प्यारे लाल की देखभाल भी हिना ही करती हैं। हर तरफ इस शादी के चर्चे है तो वहीं हिना और उनके परिवार की सराहना की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top