Connect with us

हादसाः देहरादून में दिवार से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत, बीटेक के थे छात्र…

उत्तराखंड

हादसाः देहरादून में दिवार से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत, बीटेक के थे छात्र…

देहरादून: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां कॉलेज से लौट रहे दो छात्रों की हादसे में मौत हो गई है। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों मांडू वाला से सुद्दोवाला जा रहे थे। जहां वह किराए पर रहते हैं। दोनों डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में बीटेक के छात्र थे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार देर रात को मांडूवाला में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि  हादसा उस वक्त हुआ जब दो बीटेक के छात्र कॉलेज से पढ़ाई कर बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 2 छात्रों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर भेजा। जहां  डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा राह है कि दोनों मृतक छात्रों की पहचान नागालैंड के ओसवाली कॉलोनी कोहिमा सदर निवासी कैलीसेल के 22 वर्षीय बेटे विटोल और नागालैंड के ही कोहिमा केएफसी आगरा फॉर्म कॉलोनी निवासी केजोलेटो ओक्छो के 22 वर्षीय बेटे एसिटो इचो के रूप में हुई है।

हादसाः देहरादून में दिवार से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत, बीटेक के थे छात्र…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top