Connect with us

दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड में यहां दो वाहनों की भिड़ंत, दो लोग गम्भीर घायल…

उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड में यहां दो वाहनों की भिड़ंत, दो लोग गम्भीर घायल…

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं मिल रहा है। आज दोपहर देवप्रयाग के समीप बस और ओमनी वाहन की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में दो लोग गम्भीर घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 की सहायता से सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाना देवप्रयाग से 5 किलोमीटर दूर श्रीनगर की ओर 12 बजे से आसपास दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। ओमनी वैन हरिद्वार से श्रीनगर की ओर जा रही थी, जबकि बस बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही बस की रास्ते में दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई।

बताया जा रहा है कि ओमनी वैन रॉन्ग साइड से आते हुए बस से टकराई। ओमनी वैन को काफी क्षति पहुंची है। जिसमें दो व्यक्ति घायल होकर फंस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की नाम है बेलेश्वर गुप्ता विजपाल राणा, निवासी कनखल हरिद्वार बताया जा रहा हैं।

दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड में यहां दो वाहनों की भिड़ंत, दो लोग गम्भीर घायल…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top