Connect with us

Big Breaking: AAP का दामन छोड़ बीजेपी के हुए कर्नल कोठियाल, सीएम धामी ने दिलाई सदस्यता…

उत्तराखंड

Big Breaking: AAP का दामन छोड़ बीजेपी के हुए कर्नल कोठियाल, सीएम धामी ने दिलाई सदस्यता…

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। उनके साथ ही सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती 18 मई को कर्नल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से पोस्ट की थी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। आप ने राज्य विधानसभा की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसके किसी भी प्रत्याशी को सफलता नहीं मिल पाई। कर्नल कोठियाल और उनके समर्थकों ने हाल में ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

आपको बता दें कि सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल का जन्म 26 फरवरी, 1968 टिहरी गढ़वाल के गुरदासपुर हुआ था। उनका पैतृक गांव ग्राम चौंफा है। वर्तमान में देहरादून के बसंत विहार में रहते हैं। यह सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक है। यह दो बार के एवरेस्ट विजेता रहे, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा है।

Big Breaking: AAP का दामन छोड़ बीजेपी के हुए कर्नल कोठियाल, सीएम धामी ने दिलाई सदस्यता…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top