Connect with us

टिहरी के बच्चों ने पास की छात्रवृत्ति परिक्षाएं , नाम किया रोशन…

उत्तराखंड

टिहरी के बच्चों ने पास की छात्रवृत्ति परिक्षाएं , नाम किया रोशन…

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले के छात्र छात्राओं ने कड़ी मेहनत से छात्रवृत्ति हासिल करने में कामयाबी पाई है। भिलंगना विकास खंड के छात्र छात्राओं ने मानव विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित की जाने वाली छात्रवृत्ति परीक्षाओं में अपना दम दिखाया है। भिलंगना के 106 छात्र छात्राओं का चयन विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए हुआ है। इसे भिलंगना के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों और खंड शिक्षा अधिकारी को दिया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार Scert द्वारा 3 परीक्षाएं संयुक्त रूप से होती है जिसमे पहली राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृती, दूसरी डॉ शिवानन्द नौटियाल छात्रवृति, तीसरी श्रीदेव सुमन योग्यता छात्रवृत्ति, जिसमे क्रमश 1000₹;1500₹व 1000₹ की धनराशि कक्षा 9 से 12 तक 4 वर्षों तक प्राप्त होती है। इन परीक्षाओं में भिलंगना के कुल 53 छात्रों का चयन हुआ है।NMMS में जनपद में कुल 90 बच्चों में भिलंगना के 37 छात्र, जबकि डॉ SNNS परीक्षामें जनपद में 19 छात्रों में से 11 छात्रों का चयन जबकि श्रीदेव सुमन में 5 छात्रों का चयन हुआ है। इससे पहले नवोदय विद्यालय द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं में कई विद्यार्थी अपना परचम लहरा चुके है।

बताया जा रहा है कि 14 मार्च 2022 को हुई इस परीक्षा में 600 छात्रों द्वारा प्रतिभग किया गया था, जिसके लिए विकसखण्ड स्तर पर 8 अभ्यास प्रश्न पत्रों की श्रृंखला के माध्यम से छात्रों की तैयारी करवाई गई। इन्ही अभ्यास प्रश्न पत्रों के माध्यम से छात्रों को काफी मदद मिली। इन प्रश्न पत्रों के निर्माण व संकलन में शिक्षक आशुतोष सकलानी, विनोद बडोनी, सीमा रावत, राजेन्द्र रुक्कमनी, संदीप गैरोला की निर्णायक भूमिका रही। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा इस सफलता का श्रेय विकासखण्ड भिलंगना के सभी ऊर्जावान व छात्रहित व विद्यालय हित के प्रति समर्पित शिक्षकों को दिया गया।

 

 

 

टिहरी के बच्चों ने पास की छात्रवृत्ति परिक्षाएं , नाम किया रोशन…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top