Connect with us

खौफनाक: पौड़ी की नागदेव रेंज में आक्रोशित ग्रामीणों ने गुलदार को जिंदा जला दिया, देखते हैं क्या होगी कार्रवाई

उत्तराखंड

खौफनाक: पौड़ी की नागदेव रेंज में आक्रोशित ग्रामीणों ने गुलदार को जिंदा जला दिया, देखते हैं क्या होगी कार्रवाई

पाैड़ी: उत्तराखंड में इंसानियत को शर्मसार करती घटना पौड़ी से सामने आई है। यहां गढ़वाल वन प्रभाग के सपलोड़ी गांव में ग्रामीणों द्वारा गुलदार को जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव में पिंजरे में फंसे गुलदार को आक्रोशित भीड़ ने जलाकर मार डाला। मामले में ग्राम प्रधान समेत 150 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नागदेव रेंज पौड़ी के तहत पाबौ ब्लॉक के सपलोड़ी गांव में बीती 15 मई को काफल लेने जंगल गई एक महिला को गुलदार ने मार डाला था। सोमवार रात को गुलदार ने सपलोड़ी पास कुलमोरी गांव में भी एक महिला पर हमला कर दिया। सोमवार की रात को गुलदार सपलोड़ी गांव में लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया था। पिंजरे में फंसे गुलदार को आक्रोशित भीड़ ने जलाकर मार डाला। आरोप है कि मौके पर मौजूद वन महकमे की टीम के काफी समझाने के बावजूद भीड़ ने वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों की भीड़ ने पिंजरे में बंद गुलदार को वन विभाग के कर्मचारियों से छीनने के लिए उनसे धक्का-मुक्की की। जिसके बाद गुस्साये लोगों ने वन विभाग की टीम से पिंजरा छीना और पिंजरें पर घास व पेट्रोल डालकर गुलदार को जिंदा जला दिया। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार, देवेंद्र, हरि सिंह रावत, सरिता देवी, विक्रम सिंह व कैलाश देवी के अलावा सपलोड़ी, सरणा व कलमोरी गांवों के करीब 150 ग्रामीणों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, वन कर्मियों पर हमला करने तथा पिंजरे में कैद गुलदार को मार डालने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

खौफनाक: पौड़ी की नागदेव रेंज में आक्रोशित ग्रामीणों ने गुलदार को जिंदा जला दिया, देखते हैं क्या होगी कार्रवाई

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top