Connect with us

उत्तराखंड में यहां नदी में नहाते समय डूबे दो बच्चे, परिवार में मचा कोहराम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां नदी में नहाते समय डूबे दो बच्चे, परिवार में मचा कोहराम…

देहरादून: देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र के दो बच्चे नदी में नहाते समय डूब गए. देर रात एसडीआरएफ ने दोनों के शव नदी से निकाले। शुक्रवार दिन में चार बच्चे नदी में नहाने गए थे. दो बच्चों ने घर आकर बताया कि उनके दो साथी नदी में डूब गए हैं। इसके बाद एसडीआरएफ ने देर रात तक रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया।

देहरादून: चौकी हर्रावाला क्षेत्र के अंतर्गत गूलरघाटी में नदी में नहाने गए 4 बच्चों में से 2 बच्चों की डूबकर मौत हो गई. देर रात तक चलाए गए सर्च अभियान में दोनों बच्चों के शव एसडीआरएफ द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाले गए.

देर रात जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकरौंदा जीरो प्वाइंट के पास चार बच्चे दोपहर में स्नान के लिए गए थे. जिसमें से दो बच्चे तो घर वापस आए हैं, दो बच्चे नहीं लौटे हैं. इस सूचना पर तत्काल देहरादून चीता पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई. चीता पुलिस को नदी किनारे दो बच्चों के कपड़े पड़े मिले. ऐसे में आशंका जताई गई कि दोनों बच्चे डूब गए होंगे. चीता पुलिस ने कहा कि रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

उत्तराखंड में यहां नदी में नहाते समय डूबे दो बच्चे, परिवार में मचा कोहराम…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top