Connect with us

अग्निपथ योजना का तीनो सेनाध्यक्ष ने किया स्वागत, इस दिन से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया…

उत्तराखंड

अग्निपथ योजना का तीनो सेनाध्यक्ष ने किया स्वागत, इस दिन से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया…

दिल्लीः अग्निपथ योजना पर बवाल के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का बड़ा बयान सामने आया मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सेना प्रमुख ने कहा है कि इस भर्ती के तहत 2 दिन में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। पहले दल का प्रशिक्षण दिसंबर 2022 में शुरू होगा, सक्रिय सेवा 2023 के मध्य में शुरू होगी। वहीं एयरफोर्स ने भी कहा है कि 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि सेना प्रमुख ने कहा है कि 2022 में अग्निपथ योजना के तहत आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का सरकार का निर्णय उन युवाओं को अवसर प्रदान करेगा जो बल में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं कर सके।जनरल पांडे ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। कहा जा रहा है कि अगले 2 दिनों के भीतर http://joinindianarmy.nic.in पर अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके बाद सेना भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

तीन सेना के सेनाध्यक्ष ने युवाओं से भारतीय सेना में ‘अग्निवर’ के रूप में शामिल होने के अवसर का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। वहीं, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि अगले शुक्रवार यानी 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए घोषित ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध के बीच, सरकार ने बृहस्पतिवार को इस प्रक्रिया के तहत 2022 के लिए भर्ती की उम्र पूर्व में घोषित 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दी।

सरकार ने रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष उम्र के युवाओं की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी और बाद में केवल 25 प्रतिशत को नियमित किया जाएगा। इन्हें ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड सहित कई राज्यों में नयी योजना के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। कई विपक्षी राजनीतिक दलों और बड़ी संख्या में सैन्य विशेषज्ञों ने भी इस योजना की आलोचना करते हुए कहा कि इससे सशस्त्र बलों के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। योजना की घोषणा के बाद सेना ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप एक जवान की औसत आयु एक समय बाद 32 से कम होकर 26 वर्ष हो जाएगी। तीनों सेना प्रमुखों ने भी इस योजना का पूरा समर्थन किया है।

अग्निपथ योजना का तीनो सेनाध्यक्ष ने किया स्वागत, इस दिन से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top