Connect with us

सीएम धामी ने जागेश्वर धाम के लिए की कई बड़ी घोषणाएं, इस मेले का किया उद्घाटन…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने जागेश्वर धाम के लिए की कई बड़ी घोषणाएं, इस मेले का किया उद्घाटन…

Uttarakhand: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में श्रावणी मेला शुरू हो गया है। सीएम धामी ने मेले का उद्घाटन किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र को 13 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। साथ ही 77.31 लाख रुपए की एक योजना का लोकार्पण किया। जबकि 1158.09 लाख रुपए लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया है। सीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को अपनी प्राथमिकता बताई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जागेश्वर धाम पहुंचे सीएम धामी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सीएम ने यहां सबसे पहले जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की। जागेश्वर में श्रावणी मेले के शुभारंभ मौके पर यहां सांस्कृतक मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने रीबन काट और दीप जलाकर श्रावणी मेला का शुभारंभ किया। श्रावण मेले का उद्घाटन करने के बाद करोड़ों की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि धार्मिक पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। ऐसे में मानसखंड मंदिर माला मिशन से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का ब्रॉडगेज सर्वे शुरू हो गया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के आठ साल के कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका लाभ भारत की गरीब जनता को मिल रहा है।

 ये योजनाएं होंगी विकसित

सीएम ने 672.6 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा के भवन निर्माण कार्य, सालम क्रांति के शहीदों के सम्मान में 45.71 लाख रुपए की लागत से सालम जैंती अल्मोड़ा में शहीद स्मारक, 337.95 लाख रुपए की लागत से लमगड़ा विकासखंड कार्यालय भवन, 36.62 लाख रुपए की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ली बिनौला निर्माण कार्य और 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के तहत 65.21 लाख रुपए से जागेश्वर धाम के पास आरतोला पार्क निर्माण एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कुल 1158.09 लाख रुपए की योजना का शिलान्यास किया।

जबकि 77.31 लाख रुपए की लागत से राजकीय इंटर कालेज जसकोट में  कला एवं शिल्प कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, पुस्तकालय का निर्माण का लोकार्पण किया। कुल 1235.4 लाख रुपए की पांच योजनाओं की सौगात से क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

इस मेले का समापन 15 अगस्त को होगा। सीएम ने जागेश्वर के योग मैदान में हरेले के उपलक्ष्य पर पौधा भी रोपा। सांस्कृतिक मंच में सीएम धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया आदि ने दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top