Connect with us

राज्य कर विभाग में कार्मिकों की तबादला सूची स्थगित, ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखंड

राज्य कर विभाग में कार्मिकों की तबादला सूची स्थगित, ये आदेश हुआ जारी…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। राज्य कर विभाग में धारा 27 के तहत लिपिक संवर्ग समूह ग कार्मिकों की तबादला सूची स्थगित कर दी गयी। बताया जा रहा है कि राज्य कर आयुक्त डॉ.अहमद इकबाल ने तबादलों को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए। जिससे चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल के राज्य कर विभाग में 18 अक्टूबर को जोनल और संभागीय कार्यालय में कार्यरत 30 कर्मचारियों का तबादला किया गया था। जिसमें प्रधान सहायक, वैयक्तिक सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायकों का तबादला किया गया। लेकिन अब राज्य कर आयुक्त डॉ.अहमद इकबाल ने तबादलों को स्थगित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि तबादलों को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए गए है। रिपोर्टस की माने तो चार साल से विभाग में कर्मचारियों के तबादलों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। लेकिन इस बार ऑफलाइन प्रक्रिया से कर्मचारियों के तबादले किए गए, जिसमें पात्रता के मानकों को दरकिनार किया गया है। जिसका विरोध हो रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top