Connect with us

उत्तराखंड वन विभाग से बड़ी खबर, शासन ने राजीव भरतरी के अधिकार किए सीज…

उत्तराखंड

उत्तराखंड वन विभाग से बड़ी खबर, शासन ने राजीव भरतरी के अधिकार किए सीज…

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोर्ट के आदेशों से उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है।  शासन ने आईएफएस अधिकारी भरतरी के अधिकार सीज कर दिए है। जिसके आदेश जारी किए गए है। वहीं बताया जा रहा है कि भरतरी ने आज सीएम धामी ने भी मुलाकात कर अपनी बात रखी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन ने बिंदुवार आदेश जारी करते हुए कई विषयों पर उनके अधिकारों पर रोक लगाते हुए सभी नीतिगत निर्णय शासन से अनुमति लेने के बाद ही निर्णय लेने का निर्देश दिया है।बताया जा रहा है कि वन विभाग की कमान संभालने के बाद बीते रोज भरतरी ने विभाग में तबादले किए थे तो वहीं अब शासन द्वारा आज दो नए आदेश जारी किए हैं। जिसमें बिना शासन की अनुमति के तबादले न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही बीते रोज हुए तबादलों पर भी रोक लगा दी गई है।

बताया जा रहा है कि अब राजीव भरतरी के समक्ष कॉर्बेट पार्क संबंधी कोई भी फाइल प्रस्तुत नहीं होगी साथ ही ट्रांसफर पोस्टिंग(सभी प्रकार के तबादलों) पर भी उन्हें शासन से पूर्व में अनुमति लेनी होगी करीब दो पेज के शासन के आदेशों में राजीव भरतरी को निर्देश जारी किए गए है। आपको बताते चले की राजीव भरतरी भी कॉर्बेट पार्क मामले में चार्ज शीटेड है साथ ही इस माह उनका रिटायरमेंट भी हो रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top