Connect with us

धामी सरकार जल्द कर सकती है आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्तराखंड

धामी सरकार जल्द कर सकती है आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसरों के तबादले

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही नौकरशाही में बड़ा फेरबदल होने वाला है। बताया जा रहा है कि सीएम डीएम ने इसके संकेत दिए है। उन्होंने सीएस से अफसरों के बारे में फीडबैक मांगा है। इस माह के दूसरे पखवाड़े में तबादलों की सूची जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि कई डीएम के भी तबादले हो सकते है।

मी़डिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में धामी सरकार जल्द ही आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसरों के तबादले करने वाली है। जिसके लिए कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सीएम धामी ने ने अफसरों के अभी तक के प्रदर्शन की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। तो वहीं गढ़वाल और कुमाऊं के तीन–तीन जिलों के डीएम अफसरों के तबादले किए जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि शासन के एक–दो अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंपी जा सकती है। वहीं कुछ मंत्रियों को उनके विभागों में उनकी पसंद के सचिव मिल सकते हैं। सीएम कार्यालय महत्वपूर्ण स्टेशन पर तैनात हर अफसर के कामकाज के बारे में फीडबैक जुटा रहा है। जिसके बाद तबादला सूची पर मुहर लगेगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top