Connect with us

उत्तराखंड में अलग-अलग हादसो में एक की मौत, कई घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अलग-अलग हादसो में एक की मौत, कई घायल…

उत्तराखंड में हादसे थम नहीं रहे है। टिहरी और देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि टिहरी में एक वाहन खाई में गिर गया तो वहीं दून मे तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंद दिया। दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए है। जिनको गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून के प्रेमनगर स्थित पौंधा में एक बाइक चालक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां  व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार को भी काफी चोटें आई हैं, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान मनोज ढौंढियाल निवासी पौड़ी गड़वाल उम्र 48 वर्ष पौंधा क रूप में हुई है।

वहीं बताया जा रहा है कि देर रात टिहरी के कैम्पटी थानांतर्गत पंतवाड़ी रोड पर डिग्री कॉलेज के पास एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुहंची पुलिस फोर्स ने स्थानीय लोग की मदद से वाहन सवार तीनों घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर किया है।

घायलों की पहचान अशोक कुमार पुत्र सूरत सिंह उम्र 40 वर्ष (चालक) , अरविंद पुत्र दीवान सिंह उम्र 42 वर्ष, अजय पुत्र भरत सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी निवासी ग्राम कांडी तहसील नैनबाग थाना कैम्पटी टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। देहरादून हायर सेंटर इनका उपचार चल रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top