Connect with us

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…

उत्तराखंड

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए गुरुवार को छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई की।

एमडीडीए के अनुसार हरभजवाला में अशरफ अली द्वारा बिना स्वीकृति बनाए जा रहे छह दुकानों को सील किया गया। मेहुवाला माफी, शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में शाहिद राव के दो अलग-अलग अवैध निर्माणों तथा फईयाज राव के एक निर्माण को सील किया गया।

इसी तरह चंद्रमणी रोड स्थित पूजा विहार के निकट ललित कश्यप द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति किए जा रहे निर्माण को सील किया गया। राजपुर रोड पर साई मंदिर के पास अमित गर्ग के अवैध निर्माण के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। बिना अनुमति निर्माण और आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण की टीमें ऐसे निर्माणों पर लगातार निगरानी रख रही हैं।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि निर्माणकर्ताओं को भवन निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराने और निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों के खिलाफ सीलिंग सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण ने नागरिकों और निर्माणकर्ताओं से अपील की है कि भवन निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करें और आवासीय भूखंडों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप ही करें।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top