Connect with us

भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…

उत्तराखंड

भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…

 

देहरादून। प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी भारी वर्षा, भूस्खलन या सड़क बंद होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो, वहां प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करे। राहत दल पूरी तरह तैयार रहें और प्रभावित लोगों को समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी प्रमुख सड़कों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को कहा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और राज्य में आने वाले यात्रियों से मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की। उन्होंने खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और उफनते नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top