Connect with us

Attraction: क्या कारण है जो प्राइवेट स्कूल से नाम हटाकर इस सरकारी स्कूल में हो रहा दाख़िला,पढिये… 

उत्तराखंड

Attraction: क्या कारण है जो प्राइवेट स्कूल से नाम हटाकर इस सरकारी स्कूल में हो रहा दाख़िला,पढिये… 

देहरादून।  यूं तो देहरादून स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में देश ही नहीं दुनिया में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है लेकिन यह ख्याति केवल अंग्रेजी स्कूलों के बूते बनी थी। बहरहाल, अब दून में भी कुछ ऐसे सरकारी स्कूल भी अस्तित्व में आ गए हैं जहां प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर बच्चे सरकारी स्कूल मे दाखिला ले रहे हैं।

जी हां, ऐसा ही एक स्कूल है रायपुर का जूनियर हाईस्कूल। शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी के अनुसार इस स्कूल में पठन पाठन को लेकर शिक्षक विशेष मेहनत कर रहे हैं। यही वजह है कि इस बार नए सत्र में प्राथमिक स्कूल में यहां अलग अलग प्राइवेट स्कूल के 20 नए बच्चों ने दाखिला लिया है।

तिवारी के मुताबिक अब स्कूल में छात्र संख्या में भी धीरे धीरे इजाफा देखने को मिल रहा है। यहां प्राथमिक कक्षाओं में कुल छात्रों की संख्या भी अब 56 हो गयी है। उनके अनुसार, उनका पूरा प्रयास रहता है कि वे समय समय पर स्कूलों में जाकर उनका निरीक्षण करने के साथ ही शिक्षकों को और बेहतर के लिए प्रोत्साहित करें। बताया कि जल्द ही इस स्कूल के पुराने हो चुके भवन को भी ठीक कराया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top