Connect with us

Big Breaking: लक्ष्मण झूला पुल की अचानक टूटी तार, आवाजाही ठप

उत्तराखंड

Big Breaking: लक्ष्मण झूला पुल की अचानक टूटी तार, आवाजाही ठप

टिहरीः तीर्थनगरी ऋषिकेश में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाले लक्ष्मण झूला पुल की एक तार रविवार को अचानक टूट गई। जिससे पुल पर होने वाली आवाजाही पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दी गई है। पुल की तार टूटने के कारण सुरक्षा को

टिहरीः तीर्थनगरी ऋषिकेश में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाले लक्ष्मण झूला पुल की एक तार रविवार को अचानक टूट गई। जिससे पुल पर होने वाली आवाजाही पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दी गई है। पुल की तार टूटने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को लक्ष्मण झूला की तार टूटने से तत्काल प्रभाव से पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां बजरंग सेतु नये पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए कंपनी की ओर से भारी भरकम मशीनें मौके पर लगाई गई हैं। मिट्टी उठाने वाली करीब 600 किलो वजनी बकेट से टकराकर पुल का संतुलन बनाने वाली तार रविवार की दोपहर टूट गई। जिससे पुल का संतुलन बिगड़ गया। संभावित खतरे को देखते हुए अब लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। पुल के बंद होने से लक्ष्मण झूला और तपोवन के बीच पैदल संपर्क समाप्त हो गया है।

गौरतलब है कि क्ष्मण झूला पुल को शासन ने 13 जुलाई 2019 को बंद कर दिया था। स्थानीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए इस पर सिर्फ पैदल चलने की आवाजाही की छूट दी गई थी। पास ही नए पुल के निर्माण के आदेश  दिए गए थे। पुल के निर्माण के लिए चंडीगढ़ की कंपनी को काम दिया गया था। हालांकि इस निर्माण का टेंडर ही विवादित हो गया था।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top