Connect with us

12 से 17 साल तक के बच्चों की कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर, अब यहां इतने रूपए में लगेगा टीका…

उत्तराखंड

12 से 17 साल तक के बच्चों की कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर, अब यहां इतने रूपए में लगेगा टीका…

दिल्लीः  जहां कोरोना का कहर बढ़ रहा है वहीं एक अच्छी खबर है। 12 से 17 साल तक के बच्चों के वैक्सीनेशन की मंजूरी के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII)  का कोरोना वायरस रोधी टीका कोवोवैक्स अब देश भर में बच्चों के लिए उपलब्ध है। कोवोवैक्स की प्रत्येक खुराक की कीमत 900 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर रही है। हालांकि इसमें टैक्स शामिल नही है। बताया जा रहा है कि अब ये वैक्सीन सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी उपलब्ध रहेगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार SII ने प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर 12 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर कोवोवैक्स टीके को शामिल किए जाने के एक दिन बाद बड़ा कदम उठाया है।SII ने कोवोवैक्स की प्रत्येक खुराक की कीमत 900 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोवोवैक्स की प्रत्येक खुराक की कीमत 900 रुपये से घटाकर 250 रुपये+GST करने जा रही है। इसके अलावा, कोई भी निजी अस्पताल 150 रुपये तक सर्विस चार्ज ले सकता है।

बताया जा रहा है कि भारत के ड्रग कंट्रोलर ने 28 दिसंबर 2021 को वयस्कों और इस साल नौ मार्च को 12 से 17 साल के बच्चों में इमरजेंसी हालातों में कोवोवैक्स के लिमिडेट इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। देश में मौजूदा समय में सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर 12 से 14 साल के बच्चों को बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स टीका, जबकि 15 से 18 साल के टीन एजर्स को भारत बायोटेक का कोवैक्सीन टीका फ्री में लगाया जा रहा है। प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर कोवैक्सीन की एक खुराक के बदले 386 रुपये+GST, जबकि कोर्बेवैक्स की हर खुराक के लिए 990 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है।

 

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top