Connect with us

Big news: देहरादून में इस गोदाम में लगी भीषण आग, वीडीयो कर रहा हकीकत बयां,,

उत्तराखंड

Big news: देहरादून में इस गोदाम में लगी भीषण आग, वीडीयो कर रहा हकीकत बयां,,

देहरादून। देर शाम रिस्पना पुल के समीप एक हार्डवेयर दुकान के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

बताया गया कि शाम को हरिद्वार रोड स्थित एक गोदाम में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि इस दौरान चल रही तेज अंधड़ चलने के कारण बिजली के पोल से निकली चिंगारी गोदाम में जा गिरी, जिससे हवाएं चलने के कारण आग भड़क गई व देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। यह देख मौके पर मौजूद लोग और गोदाम कर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस को सूचना देने के बाद आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। आग की बड़ी घटना होने के कारण मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ ही पुलिस कर्मियों की कई टीमें मौके पर पहुंची।

शुरुआत में है फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिनका पानी जल्द खत्म हो गया। इसके बाद तीन और गाड़ियां मौके पर पहुंची। जब इनसे भी काम नहीं चला तो उसके बाद 5 गाड़ियां और बुलाई गई। इस प्रकार दमकल की 10 गाड़ियों ने ढाई घंटे बाद बमुश्किल आग पर काबू पाने में सफलता पाई।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top