Connect with us

बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा 6 साल के लिए निलंबित, जानिए क्यों हुई कार्रवाई…

उत्तराखंड

बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा 6 साल के लिए निलंबित, जानिए क्यों हुई कार्रवाई…

दिल्लीः बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पैगंबर मुहम्मद पर दिए गए बयान पर विरोध भारत, पाकिस्तान होते हुए अब सऊदी अरब पहुंच गया और इस मामले ने तूल पकड़ लिया तो बीजेपी अपने दोनों प्रवक्ताओं पर कार्रवाई की। पार्टी ने नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया वहीं नवीन जिंदल निष्कासित कर दिए गए।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसारबीजेपी की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें नूपुर शर्मा के बयान को पार्टी के सविधान के ख़िलाफ़ बताया गया है, इसलिए पार्टी की अनुशासन समिति इस मामले में जांच पूरी होने तक नूपुर शर्मा की प्राथमिक सदस्यता निलम्बित कर दी है। पत्र बीजेपी की अनुशासन समिति के सचिव ओम पाठक की तरफ से जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि एक अन्य पत्र दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता की तरफ़ से जारी किया गया है जिसमें नवीन कुमार जिंदल को सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है, नवीन कुमार पेशे से पूर्व पत्रकार हैं और दिल्ली बीजेपी मीडिया सेल के हेड हैं।

बताया जा रहा है कि सऊदी अरब में मुस्लिम वर्ग के एक बड़े तबके ने इसे पैगंबर मोहम्मद पर हमले के तौर पर देखा और हज़ारों की संख्या में वहां के लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही लोग वहां के लोग भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ भी गुस्सा ज़ाहिर कर रहे है। जिसपर कार्रवाई करते हुए पार्टी ने दोनों नेताओंं पर एक्शन लिया है।

बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा 6 साल के लिए निलंबित, जानिए क्यों हुई कार्रवाई…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top