Connect with us

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी बदरीनाथ पहुंचे, दर्शन पूजा-अर्चना की, यात्रा व्यवस्थाओंं को देखा

उत्तराखंड

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी बदरीनाथ पहुंचे, दर्शन पूजा-अर्चना की, यात्रा व्यवस्थाओंं को देखा

ज्योर्तिमठ/ श्री बदरीनाथ, 14 मई: श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी दर्शन पूजा -अर्चना तथा यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण हेतु आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये हैं। यहां पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों तथा हकहकूकधारियों ने उनका तथा उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण का फूलमालाओं परंपरागत वाद्ययंत्रों ढोल दमाऊं से भब्य स्वागत किया।

श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में यात्रा व्यवस्थाओंं को अधिक चुस्त दुरुस्त किये जाने हेतु निर्देश दिये। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल सहित प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट एवं निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ सहित सभी अधिकारी कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।

इससे पहले आज ही बुधवार को *बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री नृसिंह बदरी ज्योर्तिमठ में दर्शन किये तथा देश के सैनिकों के नाम महाभिषेक पूजा संपन्न की देश प्रदेश के खुशहाली की कामना की।एवं बीकेटीसी यात्री विश्राम गृह ज्योर्तिमठ का निरीक्षण किया* उनके साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण भी पूजा में शामिल हुए। श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में पूजा-अर्चना, तथा निरीक्षण पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष ने शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती से ज्योर्तिमठ स्थित प्राचीन मठ में भेंट की तथा आशीर्वाद लिया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

ज्योर्तिमठ में बुधवार को बीकेटीसी अध्यक्ष का पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल -दमाऊं आदि के साथ फूल मालाओं से भब्य स्वागत हुआ स्वागत करनेवालों में भाजपा नेता सुभाष डिमरी,मंडल अध्यक्ष अमित सती, देवपुजाई समिति अध्यक्ष अनिल नंबूदरी,रमेश कुनियाल, मोहित चंदोला,सभासद ललिता देवी, सभासद प्रवेश डिमरी सहित कार्यकर्तागण शामिल थे।

श्री नृसिंह बदरी के दर्शन कर देश के सैनिकों के नाम महाभिषेक पूजा में शामिल हुए। यात्री विश्राम गृह ज्योर्तिमठ का निरीक्षण किया तथा बीकेटीसी ज्योर्तिमठ कार्यालय का निरीक्षणकर अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया, बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, आचार्य वाणी विलास डिमरी, अतुल डिमरी, श्री नृसिंह मंदिर पुजारी सुशील डिमरी सहित सभी कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं उपाध्यक्ष विजय कपरवाण आज भगवान बदरीविशाल की शायं कालीन आरती में शामिल होंगे।

गुरूवार को बीकेटीसी अध्यक्ष भगवान बदरीविशाल की प्रातः कालीन महाभिषेक पूजा में शामिल होंगे रावल सहित धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट , अमित बंदोलिया महाभिषेक पूजा संपन्न करेंगे। बीकेटीसी अध्यक्ष ने बदरीनाथ धाम में निर्माण कार्यों तथा यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया दर्शन पंक्ति में तीर्थयात्रियों की कुशल क्षेम मालूम की तथा सुझाव सुने। मंदिर परिसर, कार्यालय, तोसाखाना, पुलिस कंट्रोल रूम, प्राथमिक उपचार केंद्र,सीसीटीवी कक्ष, प्रसाद काउंटर,भोग मंडी, तप्तकुंड, गांधी घाट तथा ब्रह्म कपाल क्षेत्र का भी निरीक्षण तथा बदरीनाथ मास्टर प्लान का अवलोकन किया। पुलिस एवं सुरक्षा से जुड़ी ऐजेंसियों के अधिकारियों से श्री बदरीनाथ धाम तथा माणा में आयोजित हो रहे पुष्कर कुंभ की जानकारी ली।

तप्तकुंड क्षेत्र में श्री बदरीश पंडा पंचायत पदाधिकारियों ने बीकेटीसी अध्यक्ष से भेंट की तथा उनका अभिनंदन किया।इस दौरान दोनों बीकेटीसी उपाध्यक्ष एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल एवं अधिकारीगण निरीक्षण में साथ रहे एवं व्यवस्थाओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, जिला पंचायत सदस्य देवीदत्त जोशी,भाजपा नेता विनोद नवानी सहित धीरज मोनू पंचभैया, जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, आदि मौजूद थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top