Connect with us

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज फिल्म उत्तराखंड में टैक्स फ्री…

उत्तराखंड

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज फिल्म उत्तराखंड में टैक्स फ्री…

देहरादूनः उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Cm pushkar Singh dhami) ने गुरुवार को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने उत्तराखंड में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने  सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फिल्म करने का ऐलान किया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि “सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान पर बनी फिल्म सभी लोगों को देखनी चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, इसलिए हमने निर्णय लिया है कि उत्तराखंड में ये फिल्म टैक्स फ्री रहेगी”।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बड़े पर्दे पर ‘सम्राट पृथ्‍वीराज’ (Samrat Prithviraj) बनकर आ रहे हैं। शुक्रवार, 3 जून को फिल्‍म रिलीज होने वाली है। यशराज फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी ‘सम्राट पृथ्‍वीराज’ से मानुषी छ‍िल्‍लर डेब्‍यू कर रही हैं। भारतीय इतिहास के आख‍िरी हिंदू सम्राट की कहानी कहती यह फिल्‍म पहले से ही विवादों में है।

आपको बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार, संजय दत्त और सोनू सूद स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 3 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। आज लखनऊ में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। जहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई बीजेपी नेताओं ने फिल्म देखा। इस दौरान सीएम योगी ने फिल्म की जमकर तारीफ और यूपी में मूवी को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। जिसके बाद सीएम धामी ने फिल्म टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज फिल्म उत्तराखंड में टैक्स फ्री…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top