Connect with us

ब्रेकिंग: दिल्ली जहांगीरपुरी में आज से चलेगा बुल्डोजर, हटेंगे अवैध ठिकाने,,,

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: दिल्ली जहांगीरपुरी में आज से चलेगा बुल्डोजर, हटेंगे अवैध ठिकाने,,,

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा के बाद अब निगम अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गया है। यहां 20 और 21 अप्रैल को अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। एमसीडी ने इस दौरान दिल्ली पुलिस से 400 जवानों को कानून-व्यवस्था संभालने के लिए कहा है।

दरअसल दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में लंबे समय से अतिक्रमण को हटाने की मांग उठ रही थी। वहीं शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। फिलहाल नार्थ दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से एक निर्देश जारी करते हुए बताया गया है कि एमसीडी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 20 और 21 अप्रैल को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रही है। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एमसीडी ने दिल्ली पुलिस के 400 जवानों को कानून-व्यवस्था संभालने के लिए कहा है।

बता दें कि बीजेपी की स्थानीय निगम पार्षद गरिमा गुप्ता पहले से ही जहांगीरपुरी में बांग्लादेशी लोगों के कब्जे और अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पहले भी नगर निगम ने इस इलाके में अतिक्रमण को हटाने की कोशिश की थी, लेकिन बांग्लादेशी मुसलमानों की ओर से किए गए विरोध को देखते हुए अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका था।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top