Connect with us

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल पर घटाया उत्पाद शुल्क, होगा सस्ता

उत्तराखंड

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल पर घटाया उत्पाद शुल्क, होगा सस्ता

दिल्लीः मंहगाई की मार से जूझ रही जनता के लिए राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार ने बढ़ते ईधन के दामों में राहत देने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटा दी है। जिसकी वजह से डीजल की कीमतों में 7 रुपये, पेट्रोल की कीमत में 9 रुपये 50 पैसे की कमी हो जाएगी। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत में भी 200 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर बताया कि पेट्रोल के दाम में 8 रुपये और डीजल के दाम में 6 रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की गई है। इससे पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। वहीं, एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देने का ऐलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि देश में दिल्ली में पेट्रोल का रेट 105.41 रुपये प्रति लीटर था, जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपए प्रति लीटर था, जबकि डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपए प्रति लीटर। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपए और डीजल 85.83 रुपए लीटर था। जबकि गैस सिलेंडर में इस माह में दो बार रेट बढ़ाए गए थे।

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल पर घटाया उत्पाद शुल्क, होगा सस्ता

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top