Connect with us

सीएम धामी ने बच्चों संग सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम, रुड़की के एटेरो रीसाइक्लिंग पर कही ये बात…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने बच्चों संग सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम, रुड़की के एटेरो रीसाइक्लिंग पर कही ये बात…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस साल की पहली मन की बात की। इस दौरान अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के पहले एपिसोड में उन्होंने उत्तराखंड सहित कई अहम मुद्दों पर बात की। उन्होंने रुड़की में संचालित एटेरो रीसाइक्लिंग का जिक्र भी किया। जिस पर सीएम धामी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रीसाइक्लिंग को लेकर सरकार का प्लान बताया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में आज दुनियाभर में ई वेस्ट यानी इलेक्ट्रॉनिक कचरा मुसीबत बना हुआ है। ई वेस्ट पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में ई वेस्ट को रिसाइकल और ट्रीटमेंट के लिए कई संस्थाएं एवं कंपनियां कार्य कर रही है। जिसमें रुड़की में संचालित एटेरो रीसाइक्लिंग भी शामिल है। एटेरो ई वेस्ट पर कार्य कर रहा है और इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को रीसाइकिल करने में मदद कर रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून में संस्थान एवं समाज कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय अधोईवाला के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि MannKiBaat कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री  मोदी जी ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक सराहनीय कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि ई-कचरा के सही निस्तारण के लिए प्रधानमंत्री जी ने चिंता व्यक्त की है, ई-कचरे को एकत्रित कर उसकी री-साइकिलिंग के लिए ई-बेस टेक्नोलॉजी को हमें राज्य में बढ़ावा देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा ई-कचरे के लिए रूड़की की एटेरो री-साइकिलिंग की ई-बेस टेक्नोलॉजी का जिक्र करते हुए ई-कचरे के लिए विकसित की गई तकनीक की सराहना की गई।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top