Connect with us

संकट: महँगाई की फिर हुई दस्तक, अब इस पर करें जेब ढीली…

उत्तराखंड

संकट: महँगाई की फिर हुई दस्तक, अब इस पर करें जेब ढीली…

देहरादून। देश में लगातार महंगाई की मार आम आदमी पर पड़ रही है। मूलभूत और जरूरी वस्तुओं के दामों इजाफा होने से लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है। अब घरेलु गैस सिलेंडर का कनैक्शन भी पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगा कर दिया है। अब 14.2 किलो के घरेलु गैस सिलेंडर के लिए 1450 की बजाय 2200 रुपये खर्च करने होंगे। एक दिन बाद 16 जून 2022 को यह नई दरें लागू हो जाएंगी। इसके साथ ही पेट्रोलियम कंपनियों उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को भी बड़ा झटका दिया है।

यदि इस योजना के ग्राहकों ने एक कनेक्शन पर दो सिलेंडर लिए यानि डीबीसी करवाई तो दूसरे सिलेंडर की बढ़ी हुई सिक्योरिटी राशि देनी होगी। वहीं, सामान्य उपभोक्त अगर डीबीसी कनैक्शन लेता है तो उसे 4400 रुपये केवल सिलेंडर की सिक्योरिटी के तौर पर कंपनी में जमा करने होंगे। पहले डीबीसी कनेक्शन के लिए 2900 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब डीबीसी लेने पर 4400 रुपये खर्च करने होंगे।

आपको यह भी बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां 14.2 किलोग्राम भार वाला नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 1065 रुपये में दे रही हैं। सिक्योरिटी राशि 22 सौ रुपये हो गई है। इसके साथ ही रेग्युलेटर के लिए 250, पासबुक के लिए 25 और पाइप के लिए 150 रुपये देने होंगे। इस हिसाब से एक सिलेंडर वाले कनेक्शन की कीमत 3690 रुपये हो जाएगी। चूल्हा के लिए अतिरिक्त रुपये देने होंगे। नई दरों से नागरिकों को बड़ा झटका लगा है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच कनेक्शन का रेट बढने से महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की जेब पर एक और बोझ डाला गया है।

बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस के नये कनेक्शन की कीमतों में भी बहुत ज्यादा इजाफा कर दिया है। गैस के दाम जहां आसमान छूं रहे हैं वहीं, अब नया कनैक्शन लेने पर पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। 16 जून से नई कीमत लागू कर दी जाएगी। इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पांच किलोग्राम के सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि अब आठ सौ की जगह 1150 रुपये कर दी गई है।

जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को भी नई दरों से झटका लगा है। यदि इन ग्राहकों ने अपने कनेक्शन पर सिलेंडर को डबल किया तो दूसरे सिलेंडर की बढ़ी हुई सिक्योरिटी राशि देनी होगी। यदि उज्ज्वला योजना में किसी को नया कनेक्शन मिलता है तो सिलेंडर की सिक्योरिटी की राशि पहले वाली ही देनी होगी।

संकट: महँगाई की फिर हुई दस्तक, अब इस पर करें जेब ढीली…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top