Connect with us

देहरादूनः सीएम धामी ने किया सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास, जानें क्या होगी इसकी खासियत…

उत्तराखंड

देहरादूनः सीएम धामी ने किया सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास, जानें क्या होगी इसकी खासियत…

देहरादून में सीएम ने बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार के एक साल पूरा होने पर सीएम धामी ने राजधानी के ग्राम तरला नागल सहस्त्रधारा मार्ग में 12.45 हेक्टेयर में बनने वाले लगभग 37 करोड़ रूपये की लागत के सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास किया। उक्त पार्क के निर्माण से सहस्त्रधारा, रायपुर, राजपुर रोड, कैनाल रोड आदि का जन मानस लाभांवित होगा।

इस फॉरेस्ट पार्क में सघन वृक्षारोपण, बागवानी एवं उद्यान निर्मित करते हुए स्थल को प्रमुखतः वन स्वरूप बनाये रखते हुए स्थल पर मुक्ताकाश मंच, गजीबो, कैफेटेरिया, बाल क्रीड़ा स्थल, स्कैटिंग रिंक, पैदल रास्ते, पार्किंग स्थल, रज्जू पुल आदि का निर्माण कार्य किया जाना है, जिससे उक्त निर्मित होने वाले वन स्वरूप पार्क से जहाँ एक ओर जन-सामान्य हेतु मनोरंजन एवं आमोद-प्रमोद का साधन विकसित होगा,

वहीं दूसरी ओर योजना के क्रियान्वयन फलस्वरूप प्राधिकरण की आय विकसित होने के साथ-साथ छवि भी उत्तरोत्तर बढेगी। योजना को राज्य सरकार एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के स्तर से धनराशि उपलब्ध कराते हुए निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में देहरादून शहर में गांधी पार्क, राजपुर पार्क, आदि कुछ ही पार्क निर्मित है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top