Connect with us

देहरादून: 05 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से सभी पोलिंग बूथों पर शुरू होगा वृहद पौधरोपण अभियान

उत्तराखंड

देहरादून: 05 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से सभी पोलिंग बूथों पर शुरू होगा वृहद पौधरोपण अभियान

देहरादून: जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 05 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से जुलाई माह में हरेला पर्व के अंत तक सभी पोलिंग बूथों पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी 1882 पोलिंग बूथों पर पर्यावरण संरक्षण के साथ निर्वाचन में भागीदारी का संदेश दिया जाएगा। पोलिंग बूथों पर वृहद स्तर पर पौधारोपण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त एसडीएम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विभाग एवं कार्यालयध्यक्षों को अपने क्षेत्रान्तर्गत पोलिंग बूथों पर पौधा रोपण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पौधारोपण कार्यक्रम का रोस्टर तैयार करने और इसका प्रचार प्रसार करने को भी कहा है।

उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की विशेष पहल पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम को मिशन मोड में लेते हुए प्रत्येक बूथ में कम से कम 10-10 पौधे लगाए जाए। प्रत्येक बूथ में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उस बूथ के 30 प्रतिशत नए मतदाता, 30 प्रतिशत बुजुर्ग, 30 प्रतिशत महिला और 10 प्रतिशत अन्य मतदाताओं को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।

कार्यक्रम में वन, उद्यान, ग्राम पंचायत, ग्राम्य विकास, उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा, शहरी विकास सहित अन्य अनिवार्य विभाग और क्षेत्र में कार्य करने वाले एनजीओ को भी शामिल किया जाए। बूथों पर लगे पौधों की निगरानी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य और बीएलओ करेंगे। इस अभियान की शुरुआत 05 जून को पर्यावरण दिवस से की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो भी पौधा लगाया जाएगा उसकी पूरी देखभाल भी सुनिश्चित की जाए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top