Connect with us

गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि, श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाईं

उत्तराखंड

गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि, श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाईं

उत्तरकाशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। तीर्थयात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। गंगोत्री धाम में श्रद्धालु गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के उपरांत पूजा-अर्चना कर शांतिपूर्वक कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं।

गंगोत्री क्षेत्र में वर्षा का मौसम बना हुआ है, फिर भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। भक्तजन बारिश में भी लंबी कतारों में धैर्यपूर्वक खड़े होकर मां गंगा के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

यात्रा प्रबंधन प्रशासन, पुलिस, धार्मिक समितियों एवं स्थानीय नागरिकों के समन्वय से सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं यातायात व्यवस्था के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध करता है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, ताकि यह यात्रा सभी के लिए मंगलमय, सुरक्षित एवं यादगार बनी रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top