Connect with us

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उत्तराखंड

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रुद्रप्रयाग : जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की बैठक आज जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी स्कूलों की भांति प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की हेल्थ स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने विभाग को स्वास्थ्य सूचकांकों को सुधारने के लिए जरूरी कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं।

जिला सभागार में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामप्रकाश द्वारा जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों के बारे में जानकारी रखी।

रा0बा0स्वा0का0 कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए सभी पांचों टीमों की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देशित किया रा0बा0स्वा0का0 कार्यक्रम के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर गूगल शीट पर यथोचित प्रारूप तैयार करें रोजाना स्वास्थ्य टीमों के कार्यों की समीक्षा करें व प्रत्येक माह उनके समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने रा0बा0स्वा0का0 कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी स्कूलों की भांति जनपद के प्राइवेट स्कूलों के बच्चो की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में शीघ्र कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा अनिमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में बच्चों को साप्ताहिक आयरन फोलिक अनुपूरक खिलाए जाने की यथा स्थिति जानने के लिए मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत को जनपद के 10 विद्यालयों में निरीक्षण करने व किशोर स्वास्थ्य को लेकर बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक लेकर कार्ययोजना तैयार करवाने के निर्देश दिए।

जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

जिला सलाकार समिति पी0सी0पी0एन0डी0टी0 की बैठक में जिला समुचित प्राधिकारी जिलाधिकारी द्वारा जनपद में समस्त अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण सुनिश्चित करने व बाल लिंगानुपात सुधार हेतु जरूरी निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम प्रकाश द्वारा जनपद में पंजीकृत अल्ट्रासाउंड की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 प्रवीण कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अजय चौधरी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 गोपाल सजवाण, डा0 खुशपाल शाह, डा0 अक्षिता मंमगाईं, बाल विकास विभाग से शैली प्रजापति, डीपीएम हिमांशु नौडियाल आदि मौजूद रहे।

पी0सी0पी0एन0डी0टी0 समिति के सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, सहायक अभियोजन अधिकारी प्रमोद आर्य, डा0 शैलेंद्र द्विवेदी, डा0 मोनिका राणा आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top