Connect with us

राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ कल्पना सैनी निर्विरोध निर्वाचित…

उत्तराखंड

राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ कल्पना सैनी निर्विरोध निर्वाचित…

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी को आज दोहरी जीत मिली है। राज्य में सुबह से जहां सीएम धामी की जीत की धूम है तो वहीं राज्यसभा चुनाव की एक सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ कल्पना सैनी निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। उत्तराखंड विधानसभा में सचिव शैलेंद्र सिंघल ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया है। वहीं कांग्रेस को दोहरी हार का सामना करना पड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद के लिए डॉ कल्पना सैनी को निर्विरोध चुन लिया गया है। उत्तराखंड विधानसभा में सचिव शैलेंद्र सिंघल ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया है। बता दें कि उनके सामने किसी भी और प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था। बता दें कि शुक्रवार को नाम वापसी के वक्त के खत्म होने के बाद महज औपचारिकताएं रह गई थीं।

पहले से ही बीजेपी प्रत्याशी डॉ कल्पना सैनी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा था। क्योंकि, कम संख्याबल होने के कारण कांग्रेस ने चुनाव में प्रत्याशी ही नहीं उतारा। बीजेपी के पास विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत है। बीजेपी के अपने 47 विधायक हैं, दो निर्दलीय और दो बसपा विधायक भी हैं। कांग्रेस के 19 विधायक हैं।

गौरतलब है कि डॉ कल्पना उत्तराखंड की केवल दूसरी महिला हैं, जिन्हें राज्यसभा जाने का मौका मिला है। इससे पहले कांग्रेस के टिकट पर मनोरमा डोबरियाल शर्मा भी राज्यसभा जा चुकी हैं। डॉ कल्पना सैनी संगठन में काफी वक्त से जुड़ी हुई हैं। यही कारण था कि भाजपा ने उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाया था। इसमें कोई दो राय नहीं कि भाजपा ने डॉ कल्पना सैनी के नाम का फैसला कर सभी को चौंका दिया था। क्योंकि लिस्ट में और भी बड़े-बड़े नाम आगे चल रहे थे।

राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ कल्पना सैनी निर्विरोध निर्वाचित…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top