Connect with us

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों की लगाई क्लास, दिए ये सख्त आदेश…

उत्तराखंड

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों की लगाई क्लास, दिए ये सख्त आदेश…

हल्द्वानी: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने निजी स्कूलों के लिए सख्त निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री ने ये निर्देश हल्द्वानी के सर्किट हाउस में प्राइवेट स्कूलों के स्वामी व प्रबंधकों के साथ बैठक में दिए है। शिक्षा मंत्री ने प्रत्येक निजी स्कूल को सरकारी गांव गोद लेने और निजि स्कूल में 25% गरीब बच्चों को आरटीई के तहत दाखिला देने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज सरकारी और निजी स्कूलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सरकारी स्कूलों में पेयजल, बिजली और फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था ना होने पर नाराजगी जताई तो वहीं 100 दिन में व्यवस्था में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी न हो, इसके लिए जल्द ही शिक्षकों की भर्ती निकाली जाएगी। इसके साथ ही  बैठक में राज्य में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए बड़े फैसले लिए गए।

वहीं शिक्षा मंत्री ने कड़े शब्दों में निजी स्कूलों के प्रबंधकों से कहा है कि 25% गरीब बच्चों को आरटीई के दायरे में प्रवेश देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो फीस निर्धारित की गई है,  उससे ज्यादा फीस किसी भी हालत में नहीं ली जाएगी। ऐसा करने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा प्रत्येक निजी स्कूल को पास का ही एक गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल भी गोद लेना होगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top