Connect with us

ब्रेकिंग: भुगतान की देरी होने में स्वास्थ्य प्राधिकरण पर कर्मचारियों ने बोला धावा

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: भुगतान की देरी होने में स्वास्थ्य प्राधिकरण पर कर्मचारियों ने बोला धावा

देहरादून। कर्मचारियों के इलाज के भुगतान में हो रही देरी व् स्वास्थ्य प्राधिकरण से नाराज कर्मचारियों ने आज स्वास्थ्य प्राधिकरण में जाकर जमकर हंगामा काटा। बता दें कि राजेंद्र पाल, आई टी आई का स्वास्थ्य सम्बन्धी जटिल बीमारी का उपचार नवम्बर माह से श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल देहरादून से चल रहा है परन्तु उन्हें गोल्डन कार्ड का पूर्ण लाभ नही दिया गया है। जिस कारन पाल का लगभग ४ लाख रु० का खर्चा आया है।

आपको बता दे कि इन बिल का भुगतान के लिए पीड़ित पाल द्वारा उचित माध्यम से बिल प्राधिकरण को भिजवाए थे लेकिन प्राधिकरण और हॉस्पिटल कि आपसी तालमेल न होने के कारण उन्हें अभी तक भुगतान नही हो पाया है,आलम यह है कि इस कारण पैसे कि अनउपलब्धता के कारण पाल का इलाज नही हो पा रहा है। इसी से नाराज कर्मचारियो ने आज स्वास्थ्य प्राधिकरण का घेराव किया।

बता दें कि स्वयं कर्मचारियों का नेतृत्व करते राजेंद्र पाल चल-फिर न सकने कि दशा में भी स्वास्थ्य प्राधिकरण आई टी पार्क कार्यालय पहुंचे। उनके साथ आई टी आई यूनियन के पूर्व प्रांतीय महामंत्री रविन्द्र सिंह चौहान, जयदीप चौहान, शम्भू भट्ट आदि ने स्वास्थ्य प्राधिकरण पहुंचकर उपस्थित अधिकारयों से वार्ता की। जिसमे समस्या का समाधान करने के लिए 15 दिन का समय कर्मचारियों द्वारा प्राधिकरण को दिया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top