Connect with us

अंजाम: कोर्ट परिसर में गोलीबारी और दहशत फैलाने की साजिश हुई नाकाम, संदिग्ध हिरासत में,,,

उत्तराखंड

अंजाम: कोर्ट परिसर में गोलीबारी और दहशत फैलाने की साजिश हुई नाकाम, संदिग्ध हिरासत में,,,

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। यहाँ कोर्ट परिसर से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोग शूटर बताए जा रहे हैं । इनके पास से पिस्टल बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि, ये चार बदमाश कोर्ट में पुलिस बल पर हमला कर एक हत्याकांड के आरोपित को छुड़ाने वाले थे। लेकिन पुलिस को भनक लगने पर जेल से पेशी पर आरोपित को लाए ही नहीं। पुलिस उनसे गुमनाम जगह पर पूछताछ में जुटी हुई है।

मामले के अनुसार, बुधवार दोपहर रुद्रपुर जिला कोर्ट में किच्छा में हुई हत्या के आरोपितों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जाना था। इस दौरान आरोपितों को छुड़ाने के लिए बदमाशों के आने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी क्राइम की अगुवाई में भारी फोर्स ने कोर्ट गेट पर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका, जिसमें से सवार भागने लगे। पुलिस ने चार संदिग्धों को देख दबोच लिया। उसमें से एक बदमाश के पास से पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए बदमाशो से पूछताछ कर रही है।

इससे पहले पुलिस ने बदमाशों के इनपुट के बाद तुरंत जेल प्रबंधन से संपर्क किया। पुलिस द्वारा हमले की जानकारी पर जिस आरोपित को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रची गई थी, उसे रुद्रपुर न्यायालय में पेशी पर आने से रोक दिया गया। साथ ही कोर्ट में परिसर में पुलिस ने उन्हें पकड़ने का जाल बिछा दिया। बदमाशों के मंसूबे कामयाब हो जाते तो बड़ी वारदात हो जाती। बताया जा रहा है कि, यह मामला समीर हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। आरोपित को छुड़ाने के लिए पंजाब से शूटर हायर किए गए थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top