Connect with us

अच्छी खबरः युवाओं के लिए खुशखबरी , देहरादून में खुलने वाला है कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र…

उत्तराखंड

अच्छी खबरः युवाओं के लिए खुशखबरी , देहरादून में खुलने वाला है कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र…

देहरादूनः उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही देश का पांचवा कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र खुलने वाला है। ये केंद्र राजधानी देहरादून में खोला जाएगा।  इस सिलसिले में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कोस्ट गार्ड के महानिदेशक वीएस पठानिया से विस्तारपूर्वक चर्चा की है। बताया जा रहा है कि भट्ट ने डीएम को देहरादून के कुंआवाला में प्रस्तावित भर्ती केंद्र के लिए भूमि संबंधी अड़चन दूर कराने के निर्देश भी दिए है। इस भर्ती केंद्र के खुलने से उत्तराखंड के अलावा अन्य प्रदेश के युवाओं को लाभ मिल सकेगा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने वीएस पठानिया से उत्तराखंड के देहरादून में प्रस्तावित कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र को जल्द खोले जाने को कहा है। उन्होंने वर्ष 2019 से लंबित पड़े इस विषय में जल्द से जल्द भूमि विवाद निस्तारण करने के निर्देश केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने देहरादून के जिलाधिकारी को भी दिए हैं। बताया जा रहा है कि देहरादून के कुआंवाला में वर्ष 2019 में इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र स्थापित किये जाने का निर्णय मोदी सरकार की ओर से किया गया था। साथ ही भूमि खरीदने के लिए ₹17 करोड़ और भवन निर्माण के लिए ₹25 करोड़ रुपये भी केन्द्र सरकार की ओर से मंजूर किए गए थे, लेकिन भूमि उपलब्ध न हो पाने के चलते अब तक भर्ती केन्द्र स्थापित नहीं हो पाया। लिहाजा भूमि संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने देहरादून के जिलाधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित किया।

गौरतलब है कि अब तक नोएडा, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भर्ती केन्द्र संचालित हैं। देहरादून में बनने वाला केंद्र इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) का पांचवा भर्ती केंद्र होगा। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह भर्ती केंद्र स्थापित हुआ तो उत्तराखंड के युवाओं के साथ-साथ हिमाचल और हरियाणा के युवाओं को भी यहां से भर्ती का अवसर मिलेगा। इस तरह भर्ती

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top