Connect with us

खुशखबरीः उत्तराखंड सरकार इस योजना को शुरू करने की कर रही तैयारी, मिलेंगे इतने रुपए…

उत्तराखंड

खुशखबरीः उत्तराखंड सरकार इस योजना को शुरू करने की कर रही तैयारी, मिलेंगे इतने रुपए…

देहरादून: उत्तराखंड सरकार अपने चुनावी वादों को पूरे करने की कवायद में जुटी है। इसी कड़ी में जल्द राज्य में किसानों को खुशखबरी मिलने वाली है। बताया जा रहा है राज्य सरकार किसानों को आठ हजार रुपए देने की योजना पर काम कर रही है। जिसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जिसके पास होने पर किसानों को प्रतिवर्ष सम्मान निधि के रूप में छह नहीं बल्कि आठ हजार रुपए मिलेंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तरह ही राज्य सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाने की कवायद शुरू कर चुकी है। इस योजना का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जिसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा । अगर इस प्रस्ताव को कैबिनेट द्वारा मंजूरी मिलती है तो किसानों को हर साल छह नहीं बल्कि ₹8000 धनराशि मिला करेगी।  योजना अंतर्गत सालाना ₹2000 की धनराशि दो किस्तों में दी जाएगी।

गौरतलब है भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दृष्टि पत्र में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत इस वक्त उत्तराखंड के 9.35 लाख किसानों को हर साल ₹6000 धनराशि मिलती है। लेकिन अब उत्तराखंड सरकार किसानों को और राहत देने के मूड में है। अब मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाने की तैयारी चल रही है।

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top