Connect with us

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने की केदारनाथ यात्रा की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने की केदारनाथ यात्रा की समीक्षा बैठक

देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र केदारनाथ धाम की यात्रा आगामी 2 मई से शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर शासन और प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग स्थित जिला कार्यालय के यात्रा सभागार कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा की अब तक की तैयारियों की विस्तृत जानकारी मंत्री धन सिंह रावत को दी। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और निगरानी के लिए कंट्रोल रूम से पूरे रूट की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी।

साथ ही, घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण विशेष एप के माध्यम से किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने बताया कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है, ताकि गंभीर रूप से बीमार यात्रियों को तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्रों पर भेजा जा सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार केदारनाथ धाम में निर्मित नए अस्पताल को शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गुप्तकाशी में एक नया उप-जिला अस्पताल बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए जल्द ही भूमि चयन कर निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर 15 मेडिकल रिलीफ प्वाइंट स्थापित किए जा रहे हैं, जहां यात्रियों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान 40 स्वास्थ्य मित्रो की भी तैनाती जगह जगह की जाएगी। इसके अलावा, पूरे यात्रा मार्ग पर 20 एम्बुलेंस तैनात की जाएंगी और प्रयास किया जाएगा कि किसी भी आपात स्थिति में 15 मिनट के भीतर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी एमआरपी पर आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। रुद्रप्रयाग जनपद को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 नए डॉक्टरों की तैनाती दी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त किया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी का पालन अवश्य करें। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी और इस बार यात्रियों की संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार करेगी।

इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कपरवाण, अनूप सेमवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top