Connect with us

कैसे होगी चारधाम यात्रा पूरी, यहां 36 घंटे में दो बार धंस गई सड़क, फंसे सैकड़ो वाहन

उत्तराखंड

कैसे होगी चारधाम यात्रा पूरी, यहां 36 घंटे में दो बार धंस गई सड़क, फंसे सैकड़ो वाहन

बड़कोट : चारधाम यात्रा पर बारिश आफत बरसा रही है। यमुनोत्री नेशनल हाईवे लगातार बंद हो रहा है। कल शाम 25 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइवे खोला ही गया था की आज सुबह फिर एक बार हाइवे बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि राना चट्टी के पास शुक्रवार को फिर से भूधंसाव हो गया , जिसके कारण यहां बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है । इसके चलते जानकी चट्टी की ओर करीब 300 से अधिक बसें फंस गई हैं । बसों पर सवार लोगों को परेशानी हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यमुनोत्री धाम से 25 किलोमीटर पहले रानाचट्टी के पास बुधवार की शाम बारिश से हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया था। राजमार्ग गुरुवार की शाम को 25 घंटे बाद सुचारू हो पाया था।लेकिन अब मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। जिसके कारण बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इससे राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जानकीचट्टी की ओर करीब आठ सौ से अधिक वाहनों में यात्रा कर रहे हजारों यात्री फंस गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग मार्ग की मरम्मत में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि बड़कोट SDM शालिनी नेगी ने कहा की गुरुवार को मार्ग खुलने के बाद अत्यधिक वाहनों की आवाजाही होने के कारण राना चट्टी के पास फिर से भूधंसाव हुआ है । जिसके कारण बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है । वहीं चारधाम यात्रा के 25 मई तक स्लॉट फुल होने के बाद नए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रेशन नहीं होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

कैसे होगी चारधाम यात्रा पूरी, यहां 36 घंटे में दो बार धंस गई सड़क, फंसे सैकड़ो वाहन

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top