Connect with us

Politics: IDPL को खाली करवाने के मामले में क्षेत्रीय विधायक ने साधी चुप्पी…

उत्तराखंड

Politics: IDPL को खाली करवाने के मामले में क्षेत्रीय विधायक ने साधी चुप्पी…

ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला द्वारा जारी बयान में कहा की एक और केंद्र व प्रदेश सरकार आई.डी.पी.एल में रह रहे लोगों को नोटिस देकर खाली करवाने का आदेश जारी कर रही हैं व आई.डी.पी.एल क्षेत्र में रहने वाले लोग काफी समय से आई.डी.पी.एल को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक व काबिना मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की ओर से आई.डी.पी.एल को बचाने के ना तो कोई प्रयास दिखाई दे रहे हैं और नाही उनके द्वारा में वहॉं रह रहे लोगों के पक्ष में कोई भी बयान जारी किया।  परन्तु कल ही उनके द्वारा आई.डी.पी.एल क्षेत्र में नौ सौ मीटर रोड बनाने का श्री गणेश किया गया। इससे कहीं ना कहीं क्षेत्रीय विधायक का दोहरा चरित्र उजागर होता हैं एक ओर आईडीपीएल को ख़ाली करने के आदेश में चुप्पी साधना। वहीं दूसरी ओर वहीं पर सड़क का उद्घाटन करना कहीं ना कहीं सरकारी पैसा का भी दुरपयोग नज़र आ रहा है जो कि उचित नहीं।

पहले तो आई.डी.पी.एल में रह रहे परिवारों के छत का इंतजाम होना चाहिए उसके पश्चात किसी भी तरह के कार्य की योजनाओं के लिए पैसा आवंटित होना चाहिए ताकि सरकारी धन का दुरपयोग ना हों और उस पैसे से वहॉं रह रहे लोगों का उचित विस्थापन हो सके ।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top