Connect with us

बीएड करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर, 30 जुलाई है लास्ट डेट…

उत्तराखंड

बीएड करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर, 30 जुलाई है लास्ट डेट…

हल्द्वानी: उत्तराखंड में बीएड करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया को जारी है। जो भी छात्र आवेदन करना चाहते हैं वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kunainital.ac.in  पर 30 जुलाई तक आवेदन कर सकता है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए तारीख तय कर दी है। प्रवेश परिक्षा 7 अगस्त को आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि प्रवेश हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है।  विवि ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,250 रुपए रखा गया है।

बीएड में एडमिशन के लिए युवा 30 जुलाई तक वेबसाइट www.kunainital.ac.in  पर आवेदन कर सकते है। जिसका आवेदन शुल्क 1250 रुपये हैं। छात्र 30 जुलाई रात्रि 11.59 तक आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विवि की ओर से आवेदकों से अपील की गई है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें और जल्द से जल्द आवेदन कर लें। कई बार सर्वर की समस्या सामने आती है और इस वजह से फॉर्म भरने से वंचित भी रह सकते हैं। इसके बाद प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन की डाउनलोड किए जाएंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top