Connect with us

ब्रेकिंग: आस्था का स्नान कहीं करा न दे चालान, चप्पे चप्पे पर तैनात है मुनिकीरेती पुलिस,,

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: आस्था का स्नान कहीं करा न दे चालान, चप्पे चप्पे पर तैनात है मुनिकीरेती पुलिस,,

ऋषिकेश। मुनिकीरेती में गंगा घाटों पर स्नान कर रहे पांच पर्यटकों पर पुलिस कार्रवाई हो गई है। स्नान के लिहाज से खतरनाक गंगाघाट और तटों पर दूसरे दिन भी मुनिकीरेती पुलिस का सघन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान मर्यादा मिशन चारधाम यात्रा के तहत पुलिस ने चेकिंग पांच लोगों को संवेदनशील घाटों और तटों पर नहाते हुए पकड़ लिया। मना करने के बावजूद नहीं मानने पर पुलिस ने सभी का चालान किया।

थानाध्यक्ष रितेश शाह के मुताबिक जल पुलिस और फ्लड कंपनी के माध्यम से गंगा में डूबने की घटनाओं को थामने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। मर्यादा मिशन चारधाम यात्रा के मद्देनजर इस अभियान में गुरूवार को पांच लोग संवेदनशील स्थानों पर गंगा में नहाते मिले। मना करने के बावजूद वह नहीं रूके, जिसके चलते उनका पुलिस अधिनियम में चालान किया गया।

दोबारा ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत देकर सभी को छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों में गाजियाबाद का दिनेश, अशोकनगर, दिल्ली निवासी अमित कुमार, मेरठ के रहने वाले रितिक शर्मा, आकाश और अंकित धनराज शामिल थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top