Connect with us

उत्तराखंड में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी…

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में अगले 4 दिन घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। घने कोहरे के कारण दृश्यता 6 से 4 मीटर तक रह सकती है। इसका असर ट्रेनों और हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिलेगा मिल रहा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के मैदानी इलाके भी कोहरे की मार झेल रहे हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटक धूप भी खेल रही है, जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। जिसके चलते दिसंबर महीने के आखिरी में भी ठंड का प्रकोप कम दिखाई दे रहा है। ऐसे में बढ़ती सर्दी के बीच शहर में शाम सात बजे से रात बारह बजे तक अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। रैन बसेरों में कंबल, बिजली, पानी और साफ सफाई रखने को भी कहा गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top